फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज की ओपीडी में उमड़ी भीड़...महीनेभर तक नहीं जा रही खांसी, चंद कदम चलने पर फूल रही सांस

अरुन पाराशर Updated Tue, 13 Jan 2026 04:56 PM IST

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मंगलवार को मरीजों की भीड़ रही। सांस संबंधी और अस्थमा के साथ खांसी, जुखाम, बुखार आदि के मरीज बड़ी संख्या में रहे। सबसे ज्यादा परेशानी जकड़ी हुई खांसी से हो रही है। ये महीनेभर तक नहीं जा रही है। इस कारण 10 से 12 कदम चलने में भी सांस फूल रही है। डॉक्टर ने कहा कि बढ़ती ठंड से ये हो रहा है। खांसी की शुरुआती लक्षण पर ही इलाज और भाप के साथ-साथ गुनगुना पानी लेना जरूरी है। खांसते वक्त ज्यादा जोर न दें क्योंकि उससे खून भी निकल सकता है। अधिक समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें