फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बार-बार निमोनिया और रोते वक्त नीला पड़ने पर हृदय रोग

धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Jan 2026 11:43 AM IST

आगरा विकास मंच की ओर से रविवार को जयपुर हाउस स्थित दिव्यांग केंद्र में बाल हृदय रोग के शिविर लगाया गया। इसमें 45 बच्चों की जांच हुई। 10 बच्चे ऑपरेशन के लिए चिह्नित किए हैं। ऑपरेशन में मंच सहयोग करेगा। नई दिल्ली से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज अवस्थी ने बताया के रोते हुए बच्चा नीला पड़पा, बार-बार निमोनिया होना , जल्दी थकान होना बच्चों में जन्मजात हृदय रोग के लक्षण हैं। ऐसे में तत्काल चिकित्सक को दिखाएं, समय पर जांच होने से इलाज से मर्ज ठीक हो जाता है। आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया के शिविर के बाद अशोक पार्क में चिकित्सकों ने पौधे भी लगाए। शिविर में डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. अरुण जैन, डॉ. विजय कात्याल, डॉ. विभांशु जैन ने भी मरीजों की जांच की। डॉ. संध्या जैन, डॉ. शरद पालीवाल, डॉ. अंशुल धमीजा, डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. सुनील शर्मा की चिकित्सकीय टीम ने ईसीजी, ईको और रक्त संबंधी जांचें कीं। शिविर में प्रदीप तिवारी, आशीष जैन, ध्रुव जैन, जयरामदास, सुशील जैन, अंशू जैन, पूर्वा जैन का सहयोग रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें