फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पुलिस हिरासत में हुई व्यापारी की माैत, वीरान पड़ी है आटा चक्की; पांच किमी दूर जा रहे ग्रामीण

अरुन पाराशर Updated Sat, 08 Feb 2025 11:18 PM IST

आगरा में पुलिस हिरासत में हुई गढ़ी हीसिया के केदार की मौत के तीसरे दिन गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। बता दें, गुरुवार को थाना डौकी की कबीस चौकी पुलिस के द्वारा दोपहर दो बजे केदार को घर से पूछताछ के लिए कबीस चौकी पर लाए थे, जहां हिरासत में केदार की मौत हो गई थी। गुस्साए लोगों ने आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर जाम लगा दिया था। वहीं इस घटना के बाद ग्रामीणों के सामने भी संकट खड़ा हो गया है। केदार गांव में आटा चक्की का संचालन करते थे, लेकिन उनकी माैत के बाद से ये चक्की बंद पड़ी है। ऐसे में ग्रामीणों के सामने आटा पिसाई की दिक्कत हो गई है। उन्हें इसके लिए पांच किमी दूर जाना पड़ रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें