फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहपुर सीकरी में ये हरकत...बुलंद दरवाजा की सीढ़ियों पर चढ़ाई साइकिल, इसके बाद बनाई रील

धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Nov 2024 04:39 PM IST

फतेहपुर सीकरी के बुलंद दरवाजा की सीढ़ी पर साइकिल चढ़ा कर दर्जन भर साइकिल राइडर्स के ग्रुप द्वारा फोटोग्राफी करना और रील बनाने के आरोप में पुरातत्व विभाग द्वारा ग्रुप के साथ आए गाइड के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही उसका लाइसेंस जप्त कर लिया गया है। वहीं मौके पर तैनात सुरक्षा गार्ड को भी हटा दिया गया है। मिली जानकारी अनुसार प्रात लगभग 8:30 बजे दर्जन भर साइकिल राइडर्स का ग्रुप आया और साइकिलों को स्मारक के प्रतिबंधित क्षेत्र में बुलंद दरवाजा की सीढ़ियों पर चढ़ा दिया और वहां से उन्होंने काफी देर तक फोटोग्राफी की और रील बनाई। इसकी वीडियो वायरल होते ही पुरातत्व विभाग हरकत में आ गया। संरक्षण सहायक दिलीप सिंह द्वारा ग्रुप के साथ आए एएसआई गाइड शरीफ के खिलाफ थाना पुलिस को कार्यवाही के लिए तहरीर सौंपी गई है। वहीं गाइड का लाइसेंस भी जप्त कर लिया गया है। साथ ही मौके पर तैनात एस आई एस के सुरक्षा गार्ड को भी हटा दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें