आगरा। स्कूल में जो पढ़ाया गया उसे घर आकर दोहराया। नियमित रूप से मन लगाकर पढ़ाई की। सफलता के लिए घंटे मायने नहीं रखते, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही बेहतर अंकों का आधार होती है। सीआईएससीई की आईसीएसई और आईएससी परीक्षा के टॉपरों ने एक सुर में अपनी सफलता के यही मंत्र बताए।