आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बीपीएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 19 जून और द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 23 जून से शुरू हो रही हैं। इनमें करीब 1500 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि प्रवेशपत्र विश्व विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षाओं के लिए खंदारी परिसर स्थित आईईटी, छलेसर कैंपस और संस्कृति भवन केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाओं में नियमित के साथ पुनर्परीक्षा देने वाले और पूर्व छात्र भी शामिल होंगे।