आगरा में अग्रवाल संगठन कमला नगर की ओर से लोकहितम ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 80 लोगों ने रक्तदान किया। कोई अपनी पत्नी तो कोई बच्चों के साथ रक्तदान करने पहुंचा। शिविर में अध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, सुनील विकल पवन अग्रवाल आदि का योगदान रहा।