आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दूसरे कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेज कर दिया है। भगवान टॉकीज से वाटर वर्क्स तक पिलर बन गए हैं। पांच पिलर पर यू-गर्डर रखना बाकी है। दिसंबर तक यह ट्रैक बनकर तैयार हो जाएगा। इससे लोगों के लिए यातायात की सुविधा हो जाएगी।