आगरा मंडल में शनिवार की सुबह छाए घने कोहरे ने कोहराम मचा दिया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। फिरोजाबाद और मथुरा जिले में हुए इन हादसों में एक बस चालक की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।