फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress Protest : एटा में पुलिस ने कांग्रेस के 14 पदाधिकारियों को हिरासत में लिया

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 27 Jul 2022 05:20 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की लगातार चल रही पूछताछ के विरोध में एटा के कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को प्रदर्शन की योजना बनाई थी। कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालते हुए पहुंचने की तैयारी कर ली, लेकिन इससे पहले पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर दी। करीब एक घंटा तक कांग्रेसी कार्यालय में नजरबंद रहे। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शन की हिम्मत दिखाई और बाहर निकल कर आए। तभी पुलिस ने कांग्रेस के 14 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गाड़ी में बैठा लिया। हिरासत में लेकर पहले पुलिस लाइन और फिर कोतवाली नगर भेज दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें