फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की 'गोल्डन गर्ल' शिवानी: दीक्षांत समारोह में मिले 13 पदक, छात्र-छात्राओं को दिया यह संदेश

अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Updated Tue, 21 Dec 2021 04:43 PM IST

आगरा के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 86वें दीक्षांत समारोह की गोल्डन गर्ल शिवानी सिंह बनीं। उन्हें 13 मेडल प्रदान किए गए। दीक्षांत समोराह में मंगलवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शिवानी सिंह को 12 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल प्रदान किया। राज्यपाल ने कहा कि आप लोगों का भविष्य उज्जवल है। अच्छे इंसान बनकर देश और समाज की सेवा करें। शिवानी सिंह ने एमबीबीएस की परीक्षा एसएन मेडिकल कॉलेज से उत्तीर्ण की है। शिवानी सिंह को विभिन्न विषयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के 13 पदक प्रदान किए गए हैं। शिवानी सिंह अलीगढ़ की रहने वाली हैं। अभी पीजी की तैयारी कर रही हैं। शिवानी ने छात्र-छात्राओं को संदेश दिया कि अपनी मेहनत में बेईमानी नहीं करना चाहिए। खुद पर भरोसा रखना चाहिए। सफलता जरूर मिलेगी।  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें