26 अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगरा भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आए उपमुख्यमंत्री ने रविवार को सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिर्फ ताजमहल के सहारे बहुत बड़ी आय का सृजन नहीं हो सकता, हमे अन्य विकल्प भी तलाशने होंगे। इसके अलावा उन्हेंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे का ब्योरा भी दिया।