तेलीबाग, 3 जुलाई को शटरिंग कारीगर अभिषेक रावत जगत खेड़ा निवासी की सेरथुवा गांव में पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मे मृतक की मां पुष्पा की तरफ से आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी अखिलेश रावत को 4 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया था अन्य व्यक्तियों की तलाश की जा रही थी। मुख्य आरोपी से पूछताछ में पुलिस को एक अन्य आरोपी सुभाष चंद्र के भी हत्या में शामिल होना पता चला तो पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। सोमवार को आरोपी सुभाष चंद्र सेरथुवा निवासी को किसान पथ अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।