कानपुर रोड सरोजनी नगर थाना स्थित तपोवन नगर काली माता मंदिर के पास गैस सिलिंडर लेने के लिए लोगों की लाइन लगी हुई है। यह लोग गैस सिलिंडर लेने आए हुए हैं। इन सभी लोगों ने बुकिंग कराई थी पर गैस सिलिंडर घर नहीं पहुंचा। कुछ लोग अपने गली व मोहल्ले में भंडारा करवा रहे हैं उसके लिए गैस सिलिंडर लेने पहुंचे थे। काफी देर तक खड़े रहे पर उन्हें सिलिंडर नहीं मिला। गैस एजेंसी में तैनात कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं से कहा कि हमें थोड़ा समय दीजिए।