राजधानी लखनऊ के मड़ियांव में पीडब्ल्यूडी के सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता अरूण कुमार मिश्रा (68) की मंगलवार को घर की नौकरानी के पति मनोज पांडेय ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी व मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के भतीजे नितिन मिश्रा ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस नौकरानी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।