फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: निराला नगर में संघ कार्यकर्ताओं का पथ संचलन, अनुशासन और संगठन शक्ति का प्रदर्शन

Akash Dwivedi Updated Thu, 04 Jun 2026 08:56 PM IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के अंतर्गत निराला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर से पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने गणवेश में भाग लिया और निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए अनुशासन, संगठन और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया। संचलन के दौरान स्वयंसेवक कदमताल करते हुए आकर्षक पंक्तियों में आगे बढ़े। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयंसेवकों में संगठनात्मक कौशल, अनुशासन और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करना बताया गया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पथ संचलन का स्वागत किया। आयोजन के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के भी विशेष प्रबंध किए गए थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें