फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गऊघाट ब्रिज पर सड़क धंसी, लोगों ने पेड़ की डाल लगाकर किया संकेत

Akash Dwivedi Updated Thu, 04 Jun 2026 08:00 PM IST

गऊघाट ब्रिज पर सड़क में गड्ढा हो जाने से आवागमन करने वाले लोगों के लिए खतरा पैदा हो गया है। यह गड्ढा कुड़िया घाट से राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल जाने वाले मार्ग के बीच स्थित है। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की आशंका को देखते हुए गड्ढे के पास पेड़ों की डाल और अन्य संकेतक लगाकर उसे चिह्नित कर दिया, ताकि वाहन चालक और राहगीर सतर्क रह सकें। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल लोगों की सतर्कता से संभावित दुर्घटनाओं को टालने का प्रयास किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें