फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : मंदिर में बुजुर्ग से अमानवीय व्यवहार पर देशभर में आक्रोश, कांग्रेस नेताओं ने की मुलाकात

आकाश द्विवेदी Updated Thu, 23 Oct 2025 03:40 PM IST

काकोरी क्षेत्र के हाता हजरत साहब वार्ड में हुई घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। यहां मंदिर परिसर में बैठे बुजुर्ग रामपाल रावत (65) के साथ केयरटेकर स्वामिकांत गुप्ता ने अमानवीय व्यवहार किया। आरोप है कि आरोपी ने बुजुर्ग पर मंदिर परिसर में पेशाब करने का झूठा आरोप लगाते हुए न सिर्फ जातिसूचक गालियां दीं, बल्कि पानी को पेशाब बताकर जबरन चटवाया। घटना से आहत बुजुर्ग ने जब यह बात अपने परिजनों को बताई तो वे तत्काल थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मामला सामने आने के बाद न केवल लखनऊ, बल्कि पूरे देश में इस अमानवीय कृत्य को लेकर गुस्से की लहर दौड़ गई। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर करोड़ों लोगों ने बुजुर्ग के पक्ष में आवाज उठाई और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बृहस्पतिवार को कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित रामपाल रावत से मिलने उनके घर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया, पूर्व विधायक इंदल कुमार रावत, जिला अध्यक्ष रुद्रदमन सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष डॉ. शहजाद आलम, अमित श्रीवास्तव, पूर्व प्रवक्ता प्रदेश सचिव सचिन रावत, एससी-एसटी प्रकोष्ठ की सरलेश रावत और सिद्धिश्री रावत शामिल रहे। नेताओं ने पीड़ित रामपाल से मुलाकात कर उनके साथ हुए अत्याचार पर गहरा दुख जताया और हर संभव मदद के साथ आरोपी पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें