फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महंगाई पर सपा का हल्लाबोल, सिर पर सिलिंडर रख कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 18 Jun 2026 12:42 PM IST

बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे, नारे लिखी तख्तियां और सिर पर रसोई गैस का छोटा सिलिंडर रखकर विरोध जताते हुए पहुंचे। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश के दौरान पुलिस और प्रशासन ने जिलाधिकारी कार्यालय के गेट पर उन्हें रोकने की कोशिश की। कुछ देर तक गेट पर नारेबाजी और प्रदर्शन के बाद गेट खोला गया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं को परिसर में जाने दिया गया। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी (पूर्वी) महेंद्र पाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। सपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई, भ्रष्टाचार और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें