फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Lucknow: अंतरराष्ट्रीय तनाव... चिकनकारी उत्पादों के निर्यात पर बड़ा असर, सलाना 3000 करोड़ का होता है कारोबार

ishwar ashish Updated Wed, 04 Jun 2025 03:54 PM IST

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के युद्ध की वजह से पर्यटकों का आना कम हो गया है जिससे चिकनकारी के उत्पादों की बिक्री पर बड़ा असर पड़ा है। मैन्युफैक्चरर व होल सेलर का कहना है कि विदेशों में होने वाली खपत सिर्फ 25 फीसदी रह गई है, जबकि 75 प्रतिशत मार्केट गिरा है। माल मुख्यरूप से बांग्लादेश जाता था जहां से अन्य देशों को भेजा जाता था जिससे इसमे कमी आई है। कोलकाता भी बड़ा मार्केट था लेकिन कोलकाता और बांग्लादेश की सीमा पर तनाव से निर्यात मे कमी आई है। चौक के थोक कारोबारी शैलेन्द्र दीक्षित बताते हैं कि पहले नाइजीरिया तक से भी टूरिस्ट आते थे। महाकुंभ के समय बम्पर बिक्री हुई लेकिन उसके खत्म होते ही निर्यात धड़ाम हुआ। सलाना निर्यात का कारोबार ही 3000 करोड़ का है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें