फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में बना लाइसेंस, लोगों की समस्याओं का हुआ समाधान

ishwar ashish Updated Wed, 10 Sep 2025 05:07 PM IST

अमर उजाला और परिवहन विभाग की ओर से ट्रांसपोर्ट नगर स्थित परिवहन विभाग के फिटनेस सेंटर पर लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 3 और 4 अगस्त को डालीबाग स्थित अमर उजाला कार्यालय पर आयोजित शिविर में लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले जिन आवेदकों के लाइसेंस बनने में दिक्कत आ रही थी, उसका समाधान किया गया। फिटनेस सेंटर पर एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह और मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर विष्णु कुमार के निर्देशन में विभाग के कर्मचारियों ने गूगल मीट से जुड़े आवेदकों के साथ-साथ यहां फिटनेस सेंटर पहुंचे लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया। दोपहर 1:00 बजे तक करीब 50 लोगों के लाइसेंस परिवहन विभाग की टीम की मदद से बनाए गए। लाइसेंस प्राप्त करने के बाद आवेदक काफी खुश नजर आए। सभी ने अमर उजाला का आभार जताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें