लखनऊ के गोमती नगर में विवेकखंड में आईसीआईसीआई बैंक के सामने एक कार सवार बदमाश ने बैंक कर्मचारी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। कार सवार ने महिला को सरेराह दो गोली मारी है। पुलिस ने महिला को घायल अवस्था में लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।