फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: प्रो. आर. क्लाइव लैंडिस बोले- स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने में अकादमिक संस्थानों की भूमिका अहम

Akash Dwivedi Updated Thu, 20 Aug 2026 12:06 PM IST

लखनऊ-हरदोई मार्ग स्थित एरा यूनिवर्सिटी परिसर में एकेडमिक एक्सचेंज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ‘स्वास्थ्य के लिए शोध तथा समकालीन स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने में अकादमिक संस्थानों की भूमिका’ विषय पर चर्चा हुई। इस दौरान यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्ट इंडीज के प्रो-वाइस चांसलर एवं प्रिंसिपल प्रो. आर. क्लाइव लैंडिस ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देने और बदलती स्वास्थ्य चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अकादमिक संस्थानों की भूमिका पर जोर दिया। कार्यक्रम में शिक्षाविदों और विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य शिक्षा, शोध और संस्थानों के बीच सहयोग की संभावनाओं पर विचार साझा किए। आयोजन का उद्देश्य अकादमिक संस्थानों के बीच ज्ञान और अनुभव का आदान-प्रदान कर स्वास्थ्य क्षेत्र में शोध एवं नवाचार को प्रोत्साहित करना रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें