फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लखनऊ के गुडंबा में इंजीनियर के घर लगी आग, अफरा-तफरी

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 14 May 2026 08:37 AM IST

कुर्सी रोड स्थित अर्जुन इन्कलेव फेज-1 में बुधवार देर शाम एक मकान के द्वितीय तल पर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद और दमकलकर्मियों की मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि घर का काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। जानकारी के मुताबिक अर्जुन इन्कलेव फेज-1 निवासी कंसल्टेंट इंजीनियर ऋषभ त्रिपाठी के घर के दूसरे तल पर बुधवार रात करीब 8:30 बजे आग लग गई। उस समय उनकी पत्नी श्वेता अपने दो बच्चों के साथ प्रथम तल पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान पड़ोसियों ने मकान से धुआं उठता देखा और तुरंत परिवार के लोगों के साथ दमकल विभाग को सूचना दी। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घरों में लगे सबमर्सिबल पंप चलाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के करीब 45 मिनट बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। एफएसओ इंदिरानगर केके सिंह ने बताया कि दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या मंदिर में जल रहे दीपक को माना जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें