फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : काकोरी कांड, लोजपा पीड़ित रामपाल पासी के साथ कानूनी लड़ाई लड़ेगी

आकाश द्विवेदी Updated Thu, 23 Oct 2025 05:07 PM IST

काकोरी में बुजुर्ग रामपाल पासी के साथ हुए कथित अमानवीय व्यवहार के विरोध में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सक्रिय हो गई है। बृहस्पतिवार शाम को पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देश पर लोजपा (आर) ने पीड़ित पक्ष की कानूनी लड़ाई के लिए जिला अध्यक्ष नरेंद्र पासवान को एडवोकेट नियुक्त किया है। पार्टी ने कहा कि वह तन,मन और धन से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। नेताओं ने मंत्री चिराग पासवान से आग्रह किया है कि वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर पीड़ित को उचित मुआवजा व सुरक्षा दिलाने की दिशा में पहल करें। इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव नीलम सरोज, जिला उपाध्यक्ष रंजीत कुमार पासी, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश रावत,ब्लॉक अध्यक्ष संतोष रावत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें