फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: काकोरी एसबीआई में खाताधारकों का हंगामा, शटर बंद कर बैंक का कामकाज किया ठप

ishwar ashish Updated Wed, 21 Jan 2026 11:32 AM IST

काकोरी कस्बा पुलिस चौकी के पास स्थित एसबीआई शाखा में बुधवार सुबह नाराज खाताधारकों ने बैंक का शटर बाहर से बंद कर दिया। उस वक्त मैनेजर समेत कई कर्मचारी अंदर मौजूद थे, जिससे बैंक में हड़कंप मच गया। खाताधारकों ने खातों से रकम गायब होने पर कार्रवाई की मांग करते हुए करीब 40 मिनट तक नारेबाजी की। सूचना पर इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया और जांच का आश्वासन देकर शटर खुलवाया। पीड़ितों का आरोप है कि उनके खातों से हजारों से लेकर लाखों रुपये गायब हो गए हैं, लेकिन शिकायत के बावजूद एक महीने से कोई कार्रवाई नहीं हुई। खाताधारकों ने चेतावनी दी कि जब तक बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के दोषियों पर कार्रवाई और रकम की वापसी नहीं होगी तब तक ऐसे ही खाताधारक एकजुट होकर प्रदर्शन करते रहेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें