फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एसडी सिंह बैसवारा भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 26 Feb 2026 11:07 PM IST

भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल की बृहस्पतिवार को नहर रोड स्थित एक रिजॉर्ट में आयोजित आम सभा में वरिष्ठ व्यापारी एसडी सिंह बैसवारा को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। वही वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी को भंग करके नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। देवेंद्र प्रताप सिंह को पुनः प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल का संगठनात्मक विस्तार करते हुए इसे प्रदेश स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक विस्तारित करने पर चर्चा हुई। जिसके बाद नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। राष्ट्रीय संरक्षक सौरभ तिवारी व राष्ट्रीय प्रभारी के रूप में हनुमंत सिंह को नियुक्त किया गया है। जबकि राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के पद पर विवेक शुक्ला को मनोनीत किया गया है। नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एसडी सिंह बैसवारा ने बताया कि संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग करके नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह को पुनः नियुक्त किया गया। प्रदेश संरक्षक सुशील कुमार निगम, वरिष्ठ महामंत्री अधिवक्ता विमल चौबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज दीक्षित, उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, विशाल रावत, प्रमोद तिवारी, डॉ उमेश राय, संगठन मंत्री एसके मिश्रा, वरिष्ठ मंत्री आरके सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी किशन सिंह व कार्यकारिणी सदस्य विजय गुप्ता को नियुक्त किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार के साथ व्यापार मंडल व्यापारियों, उद्यमियों एवं उद्योग जगत के हितों की रक्षा हेतु और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगा। बैठक में लखनऊ जिला अध्यक्ष अवधेश विश्कर्मा, प्रदेश की सभी इकाइयों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं उनकी पूरी टीम मौजूद रहें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें