लखनऊ-हरदोई मार्ग स्थित एरा यूनिवर्सिटी परिसर में एरा यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्ट इंडीज के बीच अकादमिक एक्सचेंज कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्ट इंडीज के प्रो. आर. क्लाइव लैंडिस, एरा यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अब्बास अली मेहंदी और अमेरिकन यूनिवर्सिटी बारबाडोस की सीईओ अनीता गुप्ता ने सहभागिता की। इस दौरान दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक सहयोग, शोध, ज्ञान के आदान-प्रदान और विद्यार्थियों के लिए नए अवसरों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे अकादमिक एक्सचेंज कार्यक्रम उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में शिक्षा और शोध के क्षेत्र में संयुक्त पहल की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।