फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दलित सांसद के घर पर हमला और हिंसा के खिलाफ डॉ पल्लवी पटेल ने कार्यकर्ताओं संग किया प्रदर्शन

भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Mar 2025 03:34 PM IST

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को विधायक डॉ पल्लवी पटेल ने कार्यकर्ताओं संग प्रदर्शन किया। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं दलित सांसद रामजी लाल सुमन के आगरा स्थित घर पर किए गए हमले व हिंसा के खिलाफ सड़क पर उतरीं। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अपना दल कमेरावादी की शीर्ष नेता एवं विधायक डॉ पल्लवी पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ परिवर्तन चौक स्थित डॉ अंबेडकर प्रतिमा पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। साथ ही जुलूस निकालकर विधानसभा की ओर बढ़ने लगीं। मेट्रो स्टेशन के पास भारी संख्या में मौजूद पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। तीखी नोंकझोंक के बाद बलप्रयोग करते हुए पुलिस ने डॉ पल्लवी पटेल समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें