आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसादम में गाय व अन्य जानवरों की चर्बी मिलने व मछली के तेल के इस्तेमाल के मामले को लेकर अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने प्रदर्शन किया है और दोषी अधिकारियों व मिलावटी घी की आपूर्ति करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ मोदी सरकार से कठोर कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि हिंदू महासभा को पूर्ण विश्वास है प्रसाद में चर्बी मिलाने वालों में गै हिंदू शामिल हैं। इसकी उच्च स्तरीय जांच कराकर आरोपियों के चेहरे का खुलासा किया जाना चाहिए।