यूपी की राजधानी लखनऊ में टेढ़ी पुलिया चौराहे से इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे की तरफ जाने वाले मार्ग पर बीती 13 जनवरी को गड्ढा हो गया था। इसे ठीक करने का काम चल रहा है। इस काम के चलते एक तरफ का यातायात बंद किया गया है। इसके कारण इधर से निकलने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। गड्ढे के आसपास बैरिकेडिंग लगाकर मरम्मत कार्य किया जा रहा है।