लखनऊ में बख्शी का तालाब क्षेत्र के मवई खातरी गांव में शनिवार को बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा सरकारी जमीन पर रखने की शिकायत की गई। इसे हटाने को लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं-पुरुष एकत्र होकर नारेबाजी करने लगीं।