फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के एक निजी अस्पताल में रोबोट की मदद से की गई हार्ट की बायपास सर्जरी

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 18 Jul 2025 06:31 PM IST

लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में हार्ट की बायपास सर्जरी रोबोट की मदद से की गई। 75 साल के बुज़ुर्ग मरीज की तीनों नसों में 90% से ज़्यादा ब्लॉकेज था। पहले उन्हें हार्ट अटैक भी आ चुका था। उनके दिल की फंक्शनिंग सिर्फ़ 40-45% रह गई थी (जबकि सामान्य तौर पर ये 60% होती है)। चलते समय उन्हें सीने में दर्द होता था। दोबारा अटैक का खतरा बना हुआ था। इन सबके बावजूद उन्होंने ओपन हार्ट सर्जरी करवाने से मना कर दिया था। डॉ. गौरांग मजूमदार ने बताया कि मरीज की मैमरी आर्टरी और खून की नली को हार्वेस्ट किया गया। पसलियों के बीच से सिर्फ तीन सेंटीमीटर का छोटा चीरा लगाकर रोबोट की मदद से सर्जरी की गई। इसमें हड्डियों को नहीं काटना पड़ा। मरीज की रिकवरी बेहद तेज रही। 4-5 घंटे में वेंटिलेटर हटा लिया गया। अगली सुबह वह अपने पैरों पर चल रहे थे। तीन दिन अस्पताल में रहे और चौथे दिन छुट्टी दे दी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें