फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सहेली ग्रुप' ने तीज उत्सव का किया आयोजन, महिलाओं ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

राजधानी लखनऊ में गोमती नगर के एक होटल में 'सहेली ग्रुप' ने तीज उत्सव का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। सभी ने मिलकर पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने हरे रंग की चूड़ियों और पारंपरिक हरे परिधानों में सज-धजकर पहुंचीं। इससे कार्यक्रम में हरियाली और उत्सव का वातावरण बना रहा। तीज गीतों पर जमकर नृत्य किया। पारंपरिक व्यंजनों का भी आनंद लिया। कार्यक्रम में विभिन्न खेल, प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। 'सहेली ग्रुप' की ओर से यह आयोजन महिलाओं को आपस में जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें