फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur: पुजारी के भाई की गोली मारकर हत्या, पिता बोले- किसी से नहीं थी दुश्मनी

ishwar ashish Updated Thu, 24 Apr 2025 12:37 PM IST

झारखंडी मंदिर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी मुन्ना पंडित के छोटे भाई शत्रुहन द्विवेदी उर्फ बाबू पंडित की बृहस्पतिवार की भोर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। फाॅरेसिंक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र करने में जुटी हुई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खलवा निवासी शत्रुहन द्विवेदी उर्फ बाबू पंडित (32)की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर परिजनों के अलावा आस-पास के तमाम लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली की पुलिस व फॉरेसिंक टीम पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। मृतक के पिता सदगुरु पंडित ने बताया कि मेरे बेटे को किसने और क्यों मारा है इसकी जानकारी नहीं है। मेरी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। बेटे की माैत के बाद भाई व पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। नगर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किया गया है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। परिजनों की तरफ से अभी तक तहरीर नहीं दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें