राजधानी लखनऊ में अमर उजाला संवाद 2026 का मंच सजा है। 78 वर्षों का गौरवशाली इतिहास समेटे और स्वर्णिम शताब्दी की ओर तेजी से बढ़ रहे अमर उजाला समूह का यह महाआयोजन होटल द सेंट्रम में हो रहा है। मंगलवार को दूसरे दिन इसमें राजनीति, अध्यात्म, उद्योग, सिनेमा, खेल और समाज के बड़े चेहरे जनता से सीधे संवाद करेंगे। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम में सेफ सोखी को सुनने के लिए महिलाओं में काफी उत्साह है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महिलाएं व युवतियां पहुंच रही हैं।