फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Car Blast: आतंक का डॉक्टरी कनेक्शन… ATS ने लिया डॉ. आरिफ को हिरासत में

Video Updated Thu, 13 Nov 2025 12:53 PM IST

कानपुर के हृदय रोग संस्थान में तैनात कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मोहम्मद आरिफ को बुधवार सुबह उनके घर से एटीएस ने हिरासत में लिया। मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग निवासी डॉ. आरिफ के बारे में जांच में पता चला है कि उनका संपर्क डॉ. शाहीन और उसके भाई डॉ. परवेज से था, जो फिलहाल आतंकवाद से जुड़े मामले में जांच के घेरे में हैं।

एटीएस को शक है कि डॉ. आरिफ भी किसी रूप में इस नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। जांच एजेंसियों ने उनका लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिनसे संदिग्ध डेटा मिलने की जानकारी मिली है। फिलहाल उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया है, जहां दिल्ली ब्लास्ट केस से जुड़े आरोपियों के साथ आमने-सामने पूछताछ होगी।

उधर, कानपुर में एटीएस और एनआईए की टीमें लगातार छानबीन में जुटी हैं। सूत्रों के अनुसार, डॉ. शाहीन से जुड़े नेटवर्क की कड़ियाँ तलाशी जा रही हैं। डॉ. आरिफ इस साल ही अनंतनाग से डीएम (कार्डियोलॉजी) की पढ़ाई के लिए आए थे। कॉलेज प्रशासन और उनके सहकर्मियों के मुताबिक, वह शांत और पढ़ाई में रुचि रखने वाले छात्र थे, जो अपने काम से काम रखते थे।

हालांकि एटीएस की कार्रवाई के बाद हैलट कैंपस और मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया है। एजेंसियों ने कई डॉक्टरों से पूछताछ की है, जिनमें कुछ को बाद में छोड़ दिया गया। फिलहाल जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियों की नजर अब मेडिकल नेटवर्क पर भी टिकी हुई है।

 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें