भारतीयों को ऐसे ही नहीं जुगाड़ी कहा जाता है, लेकिन इस बार तो इनकी जुगाड़ ने मोदी से लेकर योगी सबको चौंका दिया। सरकार की हाईटेक व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए अब कामचोर सरकारी कर्मचारियों ने बायोमेट्रिक हाजिरी का भी जुगाड़ निकाल लिया है। यकीन नहीं हो रहा तो ये देखिए कैसे बायोमेट्रिक मुहर के सहारे कामचोर घर बैठकर मस्ती मार रहे हैं और ऑफिस पर ये मुहर लगा रही है इनकी हाजिरी।