दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अयोध्या अध्ययन केंद्र की ओर से शुक्रवार को 'अयोध्या परिक्षेत्र का इतिहास' विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आगाज हो गया। मुख्य अतिथि लखनऊ विश्वविद्यालय में प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के प्रो. प्रशांत श्रीवास्तव और कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने संगोष्ठी का शुभारंभ किया। दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में देशभर से आए इतिहासकार अपना वक्तव्य देंगे।