बिजली निगम के निजीकरण को लेकर बिजली कर्मियों का आंदोलन लगातार चल रहा है। बिजली कर्मी अब भोजनावकाश के बाद से ही प्रदर्शन कर नारे लगाना शुरू कर दे रहे हैं। सोमवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से मोहद्दीपुर मुख्य अभियंता कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी की। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक इंजीनियर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि निजीकरण के विरोध में यह आंदोलन लगातार चलता रहेगा।