फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकल ब्रह्मांड में सबसे बड़ी है नारायण की गोद: स्वामी बालक दास

रोहित सिंह Updated Mon, 02 Jun 2025 06:41 PM IST

महानगर के जगन्नाथपुर स्थित दुर्गा पार्क में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन भक्त ध्रुव की कथा सुनाई गई। श्री अयोध्या धाम जी से आए कथा व्यास श्री श्री 108 श्री स्वामी बालक दास जी महाराज ने कथा के दौरान नर्क के सभी चौबीस प्रकारों का भी वर्णन किया। मुख्य यजमान तेज प्रताप सिंह और सुशीला सिंह सहित सैकड़ो श्रद्धालुओं को संगीतमय कथा सुनाते कथा व्यास ने कहा कि सकल ब्रह्मांड में सबसे बड़ी गोद नारायण की गोद है। ध्रुव का चरित्र चित्रण करते हुए कथा व्यास ने बताया कि भक्त ध्रुव का संकल्प था कि या तो परमात्मा मिलेंगे या प्राण त्याग देंगे। अडिग भक्ति की ही देन थी कि भक्त ध्रुव को भगवान विष्णु की प्राप्ति हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें