फर्रुखाबाद जिले में वृद्ध मां को कलयुगी बेटे और बहू ने चाकू मारकर घायल कर दिया। वृद्धा को मरा समझ कर सड़क किनारे खंती में फेंक दिया। ग्रामीणों ने दर्द से कराह रही वृद्धा की आवाज सुनकर उठाया। होश आने पर वृद्धा ने आप बीती सुनाई। ग्रामीणों ने उठाकर पुलिस को सूचना दी। थाने में शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं हुई। अब एसपी से गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक ने मामले में थानाध्यक्ष को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।