यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। जहां उन्होने कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। वहीं रामनगर के डोमरी में मोरारी बापू की मानस कथा में भी उन्होंने शिरकत की। सीएम योगी ने कहा कि काशी की गलियां ही काशी की पहचान हैं। मोरारी बापू द्वारा अयोध्या में हाल ही में मनाई गई दीपावली की सीएम योगी ने दिल खोलकर तारीफ की ।