वाराणसी जिले के मिर्जामुराद क्षेत्र के खगरामपुर गांव में शुक्रवार को एक युवक हाईटेंशन पोल पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा। पहले तो ग्रामीणों ने सोचा कि कोई मरम्मत करने वाला कर्मचारी पोल पर चढ़ा है, लेकिन कुछ ही देर में पता चला कि युवक गांव की एक युवती से प्रेम करता है और उसकी बेवफाई से क्षुब्ध होकर हाईटेंशन पोल (निर्माणाधीन) पर चढ़ गया।