यूजीसी के नए नियम को लेकर बुधवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र उग्र हो गए। सुबह से आठ संकायों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। छात्रों ने विश्वविद्यालय के गेट पर ताला लगाने के बाद जुलूस निकालते हुए जमकर नारेबाजी की। यूजीसी रोल-बैक के नारे के साथ छात्रों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।