देवाधिदेव महादेव के विवाह की पहली रस्म वसंत पंचमी की तिथि पर सोमवार को हुई। महंत परिवार ने महाकुंभ से भेजे गए अभिमंत्रित जल से बाबा की पंचबदन मूर्ति का अभिषेक किया। यह जल धर्मसंघ शिक्षा मंडल के सचिव पं. जगजीतन पांडेय ने बटुकों के माध्यम से पूजन के उपरांत भेजा।