वाराणसी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के सुजाबाद इलाके में मंगलवार को कफ सिरप तस्करी रैकेट के खिलाफ एसआईटी को बड़ी सफलता मिली। डीसीपी क्राइम टी. सरवणन के नेतृत्व में गठित टीम ने एक ई-रिक्शा चार्जिंग सेंटर में छापा मारकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद किया। बताया जा रहा है कि इस सेंटर को चोरी-छिपे गोदाम के रूप में उपयोग किया जा रहा था, जहां हजारों कार्टून में भरी कफ सिरप की बोतलें दबाकर रखी गई थीं।