शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सीएम योगी के सदन में दिए गए बयान पर पलटवार किया है। शंकराचार्य ने कहा कि सनातन धर्म में शंकराचार्य की पहचान किसी राजनीतिक प्रमाणपत्र या सरकारी मान्यता से तय नहीं होती है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि ये बहुत आपत्तिजनक बात है कि कोई मुख्यमंत्री सदन में खड़ा होकर ऐसे बयान दे रहे हों।