फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सूचना लखनऊ में उतारा विमान, कंपनी पर एक करोड़ की मानहानि का दावा; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 09 Jan 2026 11:21 PM IST

कोहरे के कारण बृहस्पतिवार को विमानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित रहा। मुंबई से वाराणसी आना वाला स्पाइस जेट का विमान लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। परेशान एक यात्री ने विमानन कंपनी के खिलाफ वाराणसी पुलिस से शिकायत की और कंपनी पर एक करोड़ की मानहानि का दावा किया। मुंबई से वाराणसी आने वाले विमान को बृहस्पतिवार को खराब दृश्यता के कारण लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। यात्री व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने शुक्रवार को वाराणसश्के पुलिस कमिश्नर से लिखित शिकायत की। मीडिया से बातचीत में बताया कि विमान को जब लखनऊ एयरपोर्ट लैंड कराया गया तो बहुत देर तक किसी भी यात्री को नहीं उतरने दिया गया। जब अनुमति मिली तो यात्री बाहर आए और विमानन कंपनी की ओर से यात्रियों को एक साधारण बस से वाराणसी के लिए रवाना किया। यात्री फैजान अंसारी ने आरोप लगाया कि बस का ड्राइवर नशे में था। सभी को ठंड लग रही थी। यात्री परेशान थे। दावा किया उन्होंने विमानन कंपनी के खिलाफ एक करोड़ रुपये की मानहानि की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें