वाराणसी के अस्सी क्षेत्र स्थित रामानुजकोट आश्रम में महाशिवरात्रि के अवसर पर दिव्य और भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। इस दाैरान साधु-संन्यासियों, बटुकों और भक्तों ने प्रभु का पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया। अनन्त: श्री विभूषित काशी पीठाधिश्वर जगद्गुरु स्वामी गोपालाचार्य जी महाराज, जगतगुरु स्वामी राम प्रपन्नाचार्य जी महाराज लक्ष्मीनारायण के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में भक्तों ने पहले प्रभु के महत्व को समझा। इस दाैरान अंजनी बाबा, चंदन तिवारी, दिवाकर पाण्डेय, रौशन दुबे, चंदन तिवारी, जितेश बाबा, निशांत बाबा और विवेक झा सहित आदि लोगों ने भंडारे में अपना योगदान दिया।